बछवाड़ा के NH-28 पर दो हाइवा के बीच भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक को क्रेन की मदद से सुरक्षित निकाला गया

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर पंचायत सरकार भवन के समीप एनएच 28 पर मंगलवार की देर रात सड़क के किनारे खरी हाइवा ट्रक को अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि हाइवा ट्रक के परखच्चे उड़ गये. साथ ही चालक हाइवा के केबिन में फंस गये.

- Sponsored Ads-

टक्कर की आवाज सुनकर होटल समेत आसपास के दुकानदारों ने घटना स्थल पर पहुंचकर चालक की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस व एनएचआई को जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर क्रेंन बुलाकर दोनों हाइवा को अलग अलग किया. वही स्थानीय लोगों की मदद से हाइवा ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया.

बछवाड़ा के NH-28 पर दो हाइवा के बीच भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक को क्रेन की मदद से सुरक्षित निकाला गया 2घायल की पहचान देवरिया निवासी श्याम नारायण पासवान का लगभग 35 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेघड़ा से दलसिंहसराय की ओर जा रही एक हाइवा चिरंजीवीपुर पंचायत सरकार भवन के समीप सड़क के किनारे खड़ा कर चालक होटल पर खाना खाने लगा. इसी दौरान पीछे से आ रही हाइवा ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि दो हाइवा ट्रक के टक्कर में एक चालक घायल हैं. दोनों हाइवा ट्रक को अपने कब्जे में कर जांच की जा रही है.

Share This Article