सिमरिया धाम में पीएम की सुरक्षा में एनडीआरएफ टीम तैनात

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

सिमरिया सिक्स लेन पुल उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर उनकी सुरक्षा को लेकर दानापुर बिहटा से 70 एनडीआरएफ की दो टीम 15 मोटर वोट एवं अन्य सामानों से लैस होकर सिमरिया धाम पहुंचे। वहीं एनडीआरएफ के उप समादेष्टा रंजीत कुमार ने बताया कि पीएम आगमन के दौरान मोटर वोट से एनडीआरएफ टीम गंगा नदी में गश्त करते रहे।सभी अपने वर्दी में वोट को लेकर गंगा नदी में तैनात रहे।

 इसके अलावा एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर की टीम भी तैनात थी। इधर रिवर फ्रंट सहित अन्य जगहों पर नगर परिषद बीहट द्वारा जगह जगह पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी। साफ सफाई कार्य नप बीहट,नप तेघड़ा, बरौनी एवं नगर निगम बेगूसराय की सफाई टीम दिन रात सफाई व्यवस्था को कर रहे थे। साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था देख लोग प्रसन्न दिखें।

साफ सफाई और अन्य व्यवस्था को लेकर नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप, सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रधान लिपिक राजकुमार, सफ़ाई जमादार मो नदीम, सफाई संवेदक दिलिप कुमार,छोटू सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article