बेगूसराय में नाले से नवजात मासूम का शव बरामद

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैफिक चौक की, सफाई कर्मी को नाला सफाई करते समय मिला नवजात मासूम का शव।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लोगों की आंखें उस वक्त फटी की फटी रह गई जब सफाई करने के दौरान एक नाले में एक नवजात मासूम  बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक की है। जहां नाले की सफाई के दौरान एक नवजात बच्चे का शव सफाई कर्मियों ने नाले से बरामद किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में नाले से नवजात मासूम का शव बरामद 2

बताते चले कि इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है वहीं सफाई कर्मियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए बच्चे के शव को सुरक्षित कागज के पन्ने से लपेट कर रखा। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं कुछ लोगों ने बताया कि यह नाजायज बच्चा होगा।

जिसे उसके निर्दई मां-बाप के द्वारा नाले मे मरने के लिए फेक दिया गया। वहीं कुछ लोगो का कहना था की मौत के बाद बच्चे को दाह संस्कार की जगह नाले में फेंक कर मां-बाप ने अपना पिंड छुड़ा लिया। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर नवजात मासूम बच्चा की मौत कैसे हुई और इसका जिम्मेदार कौन है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article