बेगूसराय में जमीनी विवाद में भाई ने भाई की ले ली जान

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र के हासपुर की

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में जमीनी विवाद में चचेरे भाई के द्वारा अपने ही चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आ रहा है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के हासपुर की है। बताया जा रहा है कि अजय सिंह एवं उसके पड़ोसी चचेरे भाई गन्नू सिंह के बीच ढ़ाई कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला रहा था और इस बात की कई बार पंचायती भी की गई एवं गन्नू सिंह के द्वारा थाने में भी लिखित रूप से आवेदन दिया गया था ।

- Sponsored Ads-

लेकिन अब तक उसका निदान नहीं हो पाया और आज जब गन्नू सिंह के बड़े भाई एवं उनकी पत्नी के बीच आपसी झड़प हो रही थी इसी बीच जैसे ही गन्नू सिंह वहां पहुंचे मौका देखकर उनका चचेरा भाई अपने पुत्रों के साथ वहां पहुंच गए और लाठी डंडे से गन्नू सिंह की पिटाई शुरू कर दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई । पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना के बावजूद काफी लंबे समय के बाद पुलिस वहां पहुंची है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article