शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के छात्र छात्राओं ने बीएसएफ जवान की शहादत और नेपाल बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वालों के प्रति रखा मौन धारण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

शहीद भगत सिंह पुस्तकालय गोधना में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने
बेगूसराय के रतनपुर के सपूत बीएसएफ में कार्यरत वीर जवान शहीद मनीष कुमार जी के देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने एवं
नेपाल में आई भीषण अकस्मात बाढ़ से हजारों लोगों की मृत्यु एवं बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की दुखद घटना पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना प्रकट किया और लापता लोगों के सकुशल वापसी के लिए की ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक संवेदना प्रकट करते हुए पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष राजन कुमार उपाध्यक्ष बादल कुमार सचिव चौधरी शुभम् ने कहा कि बेगूसराय के वीर सपूत
शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के छात्र छात्राओं ने बीएसएफ जवान की शहादत और नेपाल बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वालों के प्रति रखा मौन धारण 2शहीद मनीष कुमार ने देश सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। मै उनके आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से दुआ करता हूं साथ ही इस दुख की खड़ी में उनके परिवार को दुख से निपटने का हौसला दे। धन्य है वह माता पिता जिसने मनीष जैसे लाल को जन्म दिया जिन्होंने देश सेवा करने का लक्ष्य चुना और देश रक्षा में अपने प्राणों की आहुति हंसते हंसते दे दिया।

- Sponsored Ads-

शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के छात्र छात्राओं ने बीएसएफ जवान की शहादत और नेपाल बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वालों के प्रति रखा मौन धारण 3साथ ही उन्होंने कहा कि नेपाल बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को नेपाल सरकार समुचित मुआवजा और लापता लोगों के सकुशल उनके परिवार से मिलाने की कोशिश करें।मौजूद छात्र छात्राओं ने और शहीद मनीष अमर रहें,भरता माता की जय और वंदे मातरम् के जय कारे लगाए। मौके पर स्मिता,अंजली समेत दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट

Share This Article