बेगूसराय में मामूली विवाद में दबंगों ने पिता पुत्री को ईंट पत्थर से पीट पीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर मामूली विवाद में दबंगों ने पिता पुत्री को ईंट पत्थर से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया की है। पीड़ित पिता पुत्री की पहचान अरविंद कुमार एवं डोली कुमारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मामूली विवाद में दबंगों ने पिता पुत्री को ईंट पत्थर से पीट पीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2वहीं पीड़ित की मां सीता देवी ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण कुमार एवं उसके परिवार के ही अन्य लोग लक्ष्मी कुमारी पर पिटाई का आरोप लगाया है । परिजनों ने बताया कि बीते शाम डोली कुमारी किसी काम से लक्ष्मण कुमार के घर गई थी और वहीं पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो लक्ष्मण कुमार ,लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य लोगों ने डोली कुमारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे।

बेगूसराय में मामूली विवाद में दबंगों ने पिता पुत्री को ईंट पत्थर से पीट पीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3जब काफी देर तक डोली कुमारी नहीं पहुंची तब जैसे ही डोली कुमारी के पिता एवं दादी वहां पहुंचे तो आरोपियों को डोली कुमारी को पीटते हुए देखा । जब बचाव में डोली कुमारी के पिता अरविंद कुमार वहां गए तो आरोपियों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी । फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा भगवानपुर थाने में लिखित रूप से आवेदन दी गई है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article