बेगूसराय में मकान का किराया मांगने पर मकान मालिक को किरायेदार ने जमकर की पिटाई

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मकान के किराए का पैसा मांगना एक मकान मालिक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब किराएदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डूंमरी की है। पीड़ित की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के डूंमरी निवासी सुरेश यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि कुम्हार टोली निवासी कृष्ण कुमार एक माह पूर्व तक धर्मेंद्र कुमार के मकान में किराए पर रहता था और लंबे समय से किराया नहीं देने के कारण उस पर 40000 की उधारी हो गई थी। तत्पश्चात धर्मेंद्र कुमार ने कृष्ण कुमार को अपने मकान को खाली करने के लिए कहा। और वह मकान खाली करके चला गया।

बेगूसराय में मकान का किराया मांगने पर मकान मालिक को किरायेदार ने जमकर की पिटाई 2 लेकिन धर्मेंद्र कुमार के जब द्वारा जब बकाया का 40000 मांगा गया तभी आरोप लगाया जा रहा है कि कृष्ण कुमार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी डंडे एवं लोहे के सरिया से धर्मेंद्र कुमार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल प्रीत पक्ष के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सिंघौल थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article