बेगूसराय में गौड़ा  चौर से लौट रहे 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

तेघड़ा, गौड़ा एक पंचायत में मंगलवार की शाम लगभग छह बजे बदमाशों ने गोली मार कर दसवीं कक्षा की एक बच्चे की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही घर वालों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर एसपी मनीष सहित तेघड़ा एसडीपीओ, थानाध्यक्ष अपने दलगबल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों ने बताया कि गौड़ा निवासी गंगा साव के पौत्र व जितेन्द्र साव के पुत्र 15 वर्षीय विष्णु कुमार चौर में अपने खेत को देखकर लौट रहा था। चौड़ में ही घात लगाए बदमाशों ने विष्णु कुमार को गोली मारी। छात्र को एक गोली छाती के पास लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के कारण समाचार प्रेषण तक स्पष्ट नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों में यह चर्चा हैकि इतनी छोटी उम्र में किसी की हत्या करने के पीछे क्या कारण हो सकती है।

बेगूसराय में गौड़ा  चौर से लौट रहे 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी 2कई ग्रामीणों ने बताया कि चौड़ में सुनसान रहने के कारण बदमाशों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में किसी अनहोनी घटना की संभावना बनी रहती है। गौरतलब है कि जितेन्द्र साव का तीन पुत्रों में विष्णु सबसे छोटा था। वह नवमी पास कर इस बार दसवीं में गया ही था। अपने पुत्र की हत्या की खबर सुनकर मां बिलख रही है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की खिनाख्त की जा रही है। उसके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article