मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की घटना
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों समुदाय के बीच घंटे तक ईट पत्थर एक दूसरे पर बरसाना शुरू कर दिया। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में एक छोटे से विवाद को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे।बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से पत्थरबाजी होती रही। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
वही घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वही हिंदू पक्ष का आरोप है कि ईद के बाद बिजली का तार तोड़ने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद हमला किया गया। वहीं दूसरे मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सजावट हटाने के दौरान बेवजह गाली-गलौज की गई।जिसके बाद झड़प शुरू हुई। वही मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।
फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की फिर से तनाव की स्थिति न बने। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क