जगदर पंचायत से पांच लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में सस्त्र वल के साथ गस्ति के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापे मारी कर जगदर पंचायत के वार्ड नं 2 से 5 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पल्लव ने बताया कि महिला पुलिस पदाधिकारी अंजलि कुमारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गस्ति कर रही थी।

- Sponsored Ads-

जगदर पंचायत से पांच लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार 2इसी दौरान सुचना मिली कि जगदर पंचायत के वार्ड नं 2 के निवासी राम सकल सहनी की पत्नी चंदर देवी अपने घर में देशी शराब रख कर कारोबार कर रही है। सुचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापे मारी कर घर में रखे 5 लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी को गिरफतार कर पुलिस अभिरक्षा में आगे की कार्रवाई हेतु बेगूसराय न्यायालय भेज दिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article