बेगूसराय टाइल्स दुकान में लूटपाट के दौरान गोलीबारी में घायल गार्ड का इलाज के दौरान मौत

DNB Bharat

मृतक गार्ड के परिजन ने लगाया दुकानदार पर आरोप ,नहीं मिली इलाज के लिए भी दुकानदार से कोई आर्थिक मदद।

डीएनबी भारत डेस्क 

13 नवूबर की देर शाम बेगूसराय के टाइल्स दुकान में लूटपाट के दौरान गोलीबारी में दुकान की सुरक्षा में तैनात नीजी कंपनी का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके उचित इलाज के लिए बेगूसराय के नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गार्ड की स्थिति नाजुक देखते हुए बेगूसराय नीजी अस्पताल के चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया।

- Sponsored Ads-

इस बीच गोलीबारी में घायल नीजी कंपनी के गार्ड राम सुमिरन सिंह के परिजन उन्हें नीजी एंबुलेंस से लेकर पटना पहुंचे जहां सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसबीच मृतक के परिजन ने टाइल्स दुकान मालिक पर आरोप लगाया कि लूटपाट के दौरान मालिक की रक्षा में उनको गोली लगी और उनके द्वारा किसी प्रकार का इलाज में आर्थिक सहयोग नहीं दिया गया। राम सुमिरन सिंह ने मालिक की रक्षा में अपनी जान दे दी अब परिवार को कौन संभालेगा यह चिंता परिजन को सता रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article