समस्तीपुर के ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, खुशहाली की उठी दुआएं

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:मुसलमानों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर पूरे जिला में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समस्तीपुर गंडक कॉलोनी स्थित ईदगाह सहित जिला के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुसलमानों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की और मुल्क में शांति, सद्भाव,उन्नति और भाईचारगी की दुआ मांगी। 

- Sponsored Ads-

नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी।ईदुल फित्र रमजानुल मुबारक की समाप्ति महीने के बाद मनाया जाता है। ये त्यौहार मुस्लिम कैलेंडर के अनुसार यक्म शवाल अल-मुकर्रम्म को मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। 

येसमस्तीपुर के ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, खुशहाली की उठी दुआएं 2 त्यौहार भी इसलामी कैलंडर के सभी महीनों की तरह ही नए चाँद के दिखने पर शुरू होता है। मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाते है और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article