नहाय खाय के साथ 4 दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू

DNB Bharat

विभिन्न छठ घाटों पर देखी गई छठ व्रतियों की भारी भीड़।

डीएनबी भारत डेस्क 

शनिवार 25 मार्च की सुबह विभिन्न छठ घाटों पर नहाय खाय को लेकर छठ व्रतियों की भारी भीड़ देखी गई। और इसी के साथ आस्था का महापर्व चार दिवसीय चैती छठ पूजा महापर्व शुरू हो गया। इसी क्रम में नालंदा जिला के देवनगरी मोरातालाब में नहाय खाय को लेकर छठवर्तियों की भीड़ देखी गई।

- Sponsored Ads-

नहाय खाय के साथ 4 दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू 2

नहाय खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ पूजा शनिवार से शुरू हो गया। चैती छठ पूजा को लेकर मोरातालाव छठघाट की साफ सफाई की जा रही है। छठ पूजा में भगवान सूर्य की पूजा का विशेष महत्व होता है। 4 दिनों के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय खाय से होती है इस दिन वर्ती स्नान करके नए कपड़े धारण करती हैं और पूजा के बाद चना दाल कद्दू की सब्जी और चावल को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करती हैं।

नहाय खाय के साथ 4 दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू 3

छठवर्ती संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं। छठपूजा के पर्व को सूर्य षष्टी के नाम से भी जाना जाता है। पहला दिन नहाय खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य एवं चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर व्रत का पारण किया जाता है।

नहाय खाय के साथ 4 दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू 4

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article