भगवानपुर के चंदौर में कबीर पंथ संतों का महासमागम, आध्यात्मिक चर्चा से भक्तिमय हुआ वातावरण

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय):प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह के चंदौर गाँव में सद्गुरु संत कबीर ज्ञान सत्संग, चंदौर के बारहवी वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर बेगूसराय जिला कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता राम सागर दास ने किया तथा मंच संचालन अनिल दास ने किया l

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जमुई के हरनाहा, माहिसोड़ी के महंथ शैलेन्द्र साहेब जी ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु ही बताता है कि माता, पिता और गुरु भगवान होता है l मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रवचन कर्ता के कथनी और करनी में समानता होता है उसके जिहवा पर सरस्वती का वास हो जाता है l

भगवानपुर के चंदौर में कबीर पंथ संतों का महासमागम, आध्यात्मिक चर्चा से भक्तिमय हुआ वातावरण 2उसके बोलने मात्र से असंभव संभव तथा असाध्य साध्य हो जाता है l मुख्य वक्ता काशी – रशीदपुर के पीठाधीश महंथ भगवान दास ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक और अध्यात्मिक दोनों गुरु बनाना चाहिए l विशिष्ट अतिथि मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ चंदेश्वरि दास ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, चूहा बिल बनाता है लेकिन उस बिल में सांप वास करता है, ठीक उसी तरह ज्ञानी, विज्ञानी अहंकार में समय बर्बाद कर देता है लेकिन असली मौज सत्संगी लेता है l

भगवानपुर के चंदौर में कबीर पंथ संतों का महासमागम, आध्यात्मिक चर्चा से भक्तिमय हुआ वातावरण 3साठा महंथ राम लखन दास, कोरबद्धा, समस्तीपुर के संत कवि सीताराम साहेब, संत सहदेव साहेब, संत रामेश्वर साहेब आदि संतो महंथो ने अपने प्रवचन और भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l आयोजक मण्डल ने सभी अतिथियों को चादर ओढाकर तथा पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया l

Share This Article