डीएनबी भारत डेस्क
गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर परिषद बीहट कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता साथियों एवं अन्य संबंधित कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान उपस्थित कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श,स्वास्थ्य संबंधी सुझाव तथा मुफ़्त दवा दिए गए।
साथ ही, स्वच्छता कार्य के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित कार्य पद्धति, सुरक्षात्मक उपकरणों के नियमित उपयोग, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता में स्वच्छता कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना भी स्वच्छता व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। स्वस्थ एवं सुरक्षित स्वच्छता कर्मी ही बेहतर ढंग से नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करा सकते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छ शहर–स्वस्थ कर्मी–स्वस्थ समाज” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद बीहट द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस दौरान लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी राजीव कुमार, सीएचओ अमन कुमार,पवन , खेमचंद, एएनएम मीनू कुमारी, डाटा ऑपरेटर भूषण कुमार ,स्वच्छता साथी बृजभूषण सहनी, हिमांशु कुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, गोपाल कुमार, शुभम कुमार, सोनम कुमारी, शिव कुमारी, ममता कुमारी, निशा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट