डीएनबी भारत डेस्क
पुलिस के लिए सर दर्द बना कुख्यात नक्सली गोरेलाल सदा को एसटीएफ ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस महकमा ने राहत की सांस ली है। एसटीएफ ने गिरफ्तारी के बाद गोरेलाल सदा को बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाने के हवाले कर दिया है जहां उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि कांड संख्या 71/15 से जुड़े फरार 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोरेलाल सदा उर्फ गोरखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

चांदपूरा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुख्यात अपराधी बौनू सदा का पुत्र है, जो इसी मामले में पूर्व से ही जेल में बंद है। गोरेलाल सदा पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गौरतलब है कि इस कांड में मुठभेड़ के दौरान जवान सुरेंद्र यशवंत शहीद हो गए थे। घटना के बाद से यह मामला काफी चर्चित रहा और पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी मामले के मुख्य आरोपी एवं गोरेलाल सदा के पिता बौनू सदा फिलहाल जेल में बंद हैं।
डीएनबी भारत डेस्क