भगवानपुर पुलिस ने  मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 103/26 में नामजद आरोपी चंदौर गांव निवासी स्वर्गीय दुखा यादव के पुत्र शिवन यादव लंबे समय से फरार चल रहा था।

- Sponsored Ads-

पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर उसे उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

Share This Article