सीओ को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पुछताछ

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर सीओ प्रीति कुमारी को धमकी देने वाला युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। विगत दिनो मोबाइल नम्बर 8651586045 से फोन से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीओ के सरकारी मोबाइल नंबर 8544412458 पर धमकी दिया था। उक्त फोन धारक ने सीओ से पांच लाख रुपये का रंगदारी की मांग किया था। अन्यथा अंजाम भुगतें को तैयार रहने को कहा था।

- Sponsored Ads-

वही शाम के समय उसी नंबर से छह बार फोन कर भद्दी भद्दी गालियां और जान मारने की धमकी दिया था। भयभीत होकर सीओ प्रीति कुमारी ने उक्त मोबाइक धारक पर खोदावंदपुर थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस अनुसंधान में मोबाइल नंबर 8651586045 का धारक का पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र सागी पंचायत अंतर्गत नुरूल्लाहपुर वार्ड 2 निवासी स्व राम प्रसाद दास का पुत्र विशेश्वर दास के रूप में किया गया।

सीओ को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पुछताछ 2ततपश्चात खोदावंदपुर थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने विशेश्वर  को शुक्रवार की दोपहर नुरूल्लाहपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पुलिस थाना में पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार गिरफ्तार विशेश्वर दास के विक्षिप्त बताया जाता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article