बेगूसराय में रथ यात्रा में शामिल एक ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

DNB Bharat Desk

सिंघोल थाना क्षेत्र के हर्ष गार्डन की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बड़ा हादसा होते होते उसे वक्त टल गया जब रथ यात्रा में शामिल एक ट्रक में भीषण आग लग गई. हालांकि ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में रथ यात्रा में शामिल एक ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 2 लेकिन तब तक ट्रक चालक भी आंशिक रूप से घायल हो गया था. मामला सिंघोल थाना क्षेत्र के हर्ष गार्डन की है. बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रथ यात्रा का पराव बीती रात हर्ष गार्डन में था और जिसमें कई गाड़ियां शामिल थे.

बेगूसराय में रथ यात्रा में शामिल एक ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 3लेकिन जिस ट्रक में हवन कुंड रखा हुआ था और हवन कुंड जल रहा था इसी की वजह से आग लग गई और देखते ही देखते आग नहीं पूरी ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. फिर ट्रक के टायर के धमाकों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की नींद खुली और उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया.

बेगूसराय में रथ यात्रा में शामिल एक ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 4फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. लेकिन प्रथम दृष्टिया हवन कुंड के अग्नि से ही आग लगने की बात बताई जा रही है. पूरी घटना बीती रात तकरीबन बारह और एक के बीच की है.

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article