11वीं कक्षा में नामांकन के लिए विकास मित्रों को मिला नामांकन का लक्ष्य
डीएनबी भारत डेस्क
11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।यह पहल जिला कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाई जा रही है। नामांकन पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कन्या आवासीय विद्यालयों तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के छात्र -छात्राओं के लिए किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि 14 मार्च को मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान बखरी प्रखंड स्थित ओबीसी +2 आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया गया था।विद्यालय की छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में अपनी विशेष पहचान बनाई है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं दूसरे जिलों के आवासीय विद्यालयों में भी नामांकन ले सकते हैं।
नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी विकास मित्रों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से कम से कम 5-5 छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करें।प्रशासन का मानना है कि इस पहल से अधिक से अधिक छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा और उनका शैक्षणिक विकास सुनिश्चित होगा।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट