केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल टीम के साथ कविता पाठ का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

 

उप समादेष्टा अतुल भनोत्रा ने बल के सदस्यों से रोजमर्रा के काम काज में अधिक से अधिक हिंदी के प्रयोग की अपील की।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के एनटीपीसी बरौनी में 14 से 19 सितंबर 2023 तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत राजभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल टीम के साथ कविता पाठ का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल टीम के साथ कविता पाठ का किया गया आयोजन 2इस अवसर पर उप समादेष्टा अतुल भनोत्रा ने बल के सदस्यों से रोजमर्रा के काम काज में अधिक से अधिक हिंदी के प्रयोग की अपील की। उन्होने कहा की सरकार के राजभाषा विभाग की मंशा के अनुरूप हमें विभागीय क्रिया कलापों में हिन्दी के संवर्धन पर बल देना है। पखवाड़ा आयोजन के अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा स्वरचित एवं प्रसिद्ध कवियों की कविताओं का पाठ किया गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल टीम के साथ कविता पाठ का किया गया आयोजन 3प्रतिभागियों में कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखा गया। श्रोता जन ने भी इस साहित्यिक आयोजन का भरपूर आनंद लिया । इस अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा , आर के सिंह अन्य अधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी गण अर्णब मुखर्जी एवं के एन मिश्रा भी मौजूद रहे।

 

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article