डीएनबी भारत डेस्क
श्री हरिगंगा तंत्रलता संस्कृत उच्च विद्यालय, सिमरिया-दो, बरौनी में रविवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह और संचालन संजीव फिरोज ने किया। विद्यालय परिवार के द्वारा अवकाशोपरान्त शिक्षिका कुमारी निवेदिता को चादर, कलम, डायरी आदि देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षिका कुमारी निवेदिता को सिमरिया-2 की मुखिया अमृता कुमारी, मध्य विद्यालय रुपनगर की शिक्षिका किरण कुमारी और प्राथमिक विद्यालय, सिमरिया बिंदटोली के प्रधान शिक्षक रणधीर कुमार ने भी चादर से सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएसएनएल के पूर्व निदेशक विजय कुमार राय ने कहा कि शिक्षिका के रूप में कुमारी निवेदिता ने अपना कार्य जिम्मेदारीपूर्वक किया है।
शिक्षक देश के निर्माता होते हैं। इनका परिवार शिक्षकों का परिवार रहा है। ये समय की पाबंद हैं।सामाजिक कार्यकर्ता रामानंद प्रसाद यादव ने विद्यालय के इतिहास को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय काफी उतार चढ़ाव से गुजरा है। विद्यालय के पठन-पाठन में शिक्षिका कुमारी निवेदिता का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
इस समारोह में सिमरिया दो के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी, राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक पासवान, शिक्षक सुधीर कुमार, सिमरिया दो के पूर्व उप सरपंच रुदल निषाद, प्रेरणा कुमारी आदि ने अपना विचार व्यक्त की। मौके पर शिक्षिका सिंपी कुमारी,मोती कुमार, नूनूबाबू कुमार, सुनील कुमार सहित विद्यालय के बच्चे और ग्रामीण उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट