डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड के सभी प्राइमरी व मिडिल स्कूल में सोमवार को ‘प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ’ विषय पर अभिभावक-संगोष्ठी आयोजित की गई।
- Sponsored Ads-

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में कक्षा एक से आठवीं तक का वार्षिक परिणाम जारी किया गया।अभिभावकों के समक्ष उनके बच्चों का वार्षिक परीक्षा का प्रगति रिपोर्ट अवलोकन हेतु रखा गया। अभिभावकों से पोषक क्षेत्र के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन में सहयोग करने की अपील की गई।
मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह, अवधेश,रईस, विश्वनाथ,प्रमोद,प्रकाश रंजन,मनोज, शिक्षक अमर शंकर,सलीम,ऋतु,संगीता,जय प्रकाश आदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट