बेगूसराय के ITBP जवान राहुल कुमार ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर में बनेंगे रेफरी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय, बिहार: जिले के मधुरापुर गांव निवासी एवं वर्तमान में Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) ka में कटिहार, बिहार में पदस्थापित हेड कांस्टेबल राहुल कुमार को आगामी ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में नामित किया गया है।

- Sponsored Ads-

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता All India Police Sports Control Board, नई दिल्ली द्वारा नामांकन के उपरांत Kerala Police के तत्वावधान में दिनांक 23 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

राहुल कुमार का यह चयन उनके खेल कौशल, अनुशासन एवं वॉलीबॉल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके चयन से न केवल आईटीबीपी बल बल्कि बिहार वॉलीबॉल जगत में भी खुशी और गर्व का माहौल है।

राहुल कुमार जन्म से ही मधुरापुर गांव के निवासी हैं। उनके बड़े भाई अविनाश कुमार अतुल जी अपने समय के प्रसिद्ध वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं तथा वर्तमान में आईटीबीपी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

राहुल कुमार के नाना, स्वर्गीय रामनंदन सिंह उर्फ बड़ाबाबू, अपने समय के सम्मानित मुखिया एवं समाजसेवी रहे हैं। क्षेत्र में उनके सामाजिक योगदान को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।

बेगूसराय के ITBP जवान राहुल कुमार ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर में बनेंगे रेफरी 2राहुल कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुदेव श्री रामाग्या सिंह जी को दिया है, जिन्होंने उन्हें रेफरी के रूप में प्रशिक्षित किया और खेल के नियमों व निष्पक्ष निर्णय की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने विशेष रूप से Bihar Volleyball Association का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें कई बार रेफरी के रूप में अवसर प्रदान किया, जिससे उन्हें अनुभव और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ।

“ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर में रेफरी के रूप में नामित होना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं All India Police Sports Control Board तथा Indo-Tibetan Border Police का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं अपने गुरुदेव श्री रामाग्या सिंह जी और Bihar Volleyball Association का विशेष धन्यवाद करता हूं, जिनके मार्गदर्शन और अवसरों से मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। मैं पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा तथा बिहार और अपने बल का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगा।”

राहुल कुमार की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं वॉलीबॉल से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article