बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना में पदास्थापित पीटीसी गौरीशंकर व राकेश बने एएसआई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना में पदस्थापित पीटीसी गौरीशंकर पासवान व राकेश कुमार को ए एसआई के पद पर पदोन्नति मिली है।इसको लेकर थाना परिसर में मंगलवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने दोनों कर्मियों को स्टार लगाकर नई जिम्मेवारी सौंपी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना में पदास्थापित पीटीसी गौरीशंकर व राकेश बने एएसआई 2इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्यशैली से अपनी खास पहचान बनाने की सलाह भी उक्त दोनों पदाधिकारियों को दिए। मौके पर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस बल मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article