नालंदा: लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बने पीसीसी ढलाई सड़क समेत ने योजनाओं का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने वियावानी और मधडा गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी पीसीसी ढलाई और तालाब सौंदर्यीकरण योजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने विकास कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हैं, जिससे साफ है कि अब जनता विकास, तरक्की और आपसी भाईचारे की राजनीति चाहती है।

नालंदा: लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बने पीसीसी ढलाई सड़क समेत ने योजनाओं का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन 2राजद द्वारा चलाए जा रहे पोस्टर वार पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश चलाने की जिम्मेदारी मिली है और वे अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, जबकि विपक्ष के पास कोई जिम्मेदारी नहीं है, इसलिए वह सिर्फ टिप्पणी और आलोचना की राजनीति कर रहा है।

नालंदा: लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बने पीसीसी ढलाई सड़क समेत ने योजनाओं का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन 3मंत्री ने कहा कि विपक्ष को यह समझने की जरूरत है कि आज देश और दुनिया किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ राज्य और देश को नीचा दिखाने में लगा हुआ है, जबकि प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाने के काम में जुटे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article