‘जब तक नीतीश हैं, नहीं हटेगी शराबबंदी’: मंत्री श्रवण कुमार का एलान; दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटी गई ट्राईसाइकिल

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने ऐलान किया है कि सरकार राज्य के सभी चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सकें।

- Sponsored Ads-

नालंदा के बिहारशरीफ प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया। इस दौरान नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। बिहार में शराबबंदी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। वहीं बिहार में शराबबंदी खत्म होने की अटकलों पर मंत्री श्रवण कुमार ने साफ कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं उनकी नियत है और जब तक जदयू सरकार में शामिल है, तब तक बिहार में शराबबंदी कानून में कोई बदलाव नहीं होगा।

'जब तक नीतीश हैं, नहीं हटेगी शराबबंदी': मंत्री श्रवण कुमार का एलान; दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटी गई ट्राईसाइकिल 2इधर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है और राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी वे बिहार में अधिक समय बिताएंगे।

'जब तक नीतीश हैं, नहीं हटेगी शराबबंदी': मंत्री श्रवण कुमार का एलान; दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटी गई ट्राईसाइकिल 3साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार कल जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सदस्यता लेने के बाद उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।सांसद ने दोहराया कि जब तक जदयू बिहार सरकार में है, तब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Share This Article