समस्तीपुर: रंगदारी न देने पर दबंगों का तांडव, शिक्षक के निर्माणाधीन घर की दीवार ढहाई

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला वार्ड 14 में कथित भू माफिया और दबंगों के द्वारा रंगदारी नहीं देने पर घर की चहारदीवारी को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सीताराम साह के पुत्र संतोष कुमार साह ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर कतिपय लोगों द्वारा मारपीट व निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़ करने की शिकायत की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मिल्की मोहल्ला वार्ड 14 में नीजी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे हैं. उसी निर्माणाधीन मकान में स्कूली  बच्चों काे कोचिंग भी पढ़ाते हैं. पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ अचानक घर आकर निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़ करने लगा. मकान की दीवार ध्वस्त कर दिया. इस दौरान विरोध करने पर  मारपीट के लिए उतारु हो गया.

समस्तीपुर: रंगदारी न देने पर दबंगों का तांडव, शिक्षक के निर्माणाधीन घर की दीवार ढहाई 2इससे पूर्व भी आरोपितों के द्वारा कई बार मकान के निर्माण में बाधा उत्पन्न की गयी है.पीड़ित द्वारा स्थानीय कथित दबंगो पर कई गंभीर आरोप लगाया है। इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article