बेगूसराय में बच्चों के विवाद में दबंगों ने वृद्ध को पटक कर किया हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

DNB Bharat Desk

 

मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल  थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी बालकिशोर शाह के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर बच्चों के विवाद में दबंगों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक वृद्ध की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल  थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी बालकिशोर शाह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बच्चों के विवाद में दबंगों ने वृद्ध को पटक कर किया हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी 2वहीं आरोपी की पहचान सनोज यादव के रूप में की गई है। मृतक के पुत्र डब्लू शाह ने बताया कि बच्चों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसी बात से नाराज होकर सनोज यादव उसके घर पर पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। जब उसके पिताजी घर पर बैठे हुए थे और गली-घर सुनकर बाहर निकले और उन्होंने इसका विरोध किया तो सनोज यादव ने उन्हें उठा कर जमीन पर पटक दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बेगूसराय में बच्चों के विवाद में दबंगों ने वृद्ध को पटक कर किया हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी 3घटना के बाद मृतक के पुत्र डब्लू शाह के द्वारा साहेबपुर कमाल थाने में आरोपी सनोज यादव के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस सनोज यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन सनोज यादव अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article