बेगूसराय में पूजा कर लौट रहे युवकों पर नशे में धुत्त मनचलों ने किया हामला, कई घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत कर्पूरी स्थान चौक की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात पूजा कर वापस लौट रहे लगभग आधे दर्जन बाइक सवार युवकों पर स्थानीय नशेरियों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन युवक घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी स्थान चौक की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित युवकों ने बताया कि वह देर शाम भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए कर्पूरी स्थान पहुंचे थे और जब वह अपनी बाइक से वापस लौट कर घर जा रहे थे उसी वक्त नशे की हालत में लगभग 10 की संख्या में युवक पहुंचे और उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे तथा सोने के लॉकेट तक को छीन लिया।

बाद में सभी युवक जान बचाकर इधर-उधर भागे। घटना को देखकर लोगों की जुुटता भीड़ देखकर नशेेरी से फरार हो गए। फिलहाल तीनों पीड़ित युवकों ने नगर थान में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है। घायलों की पहचान अविनाश कुमार, सावन कुमार एवं छोटू कुमार के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू पर 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article