कद्दू के पेड़ उखाड़ने के विवाद को लेकर दो गुट में जमकर हुई मारपीट, चार लोग जख्मी, सोसल मीडिया पर विडियो वायरल

DNB Bharat

नालंदा जिला के थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज इलाके की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के टेलीफोन एक्सचेंज के पास कद्दू के पेड़ उखाड़ने के विवाद को लेकर दो गुट में जमकर मारपीट हुई। जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

- Sponsored Ads-

दरअसल प्रमिला देवी की पुत्री के द्वारा पेड़ लगाया गया था। जिसे किराएदार विजय सिन्हा के लोगों के द्वारा लगे कद्दू के पेड़ को उखाड़ दिया गया। इसी विवाद को लेकर प्रमिला देवी और विजय सिन्हा के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें मां बेटी और पुत्र समेत चार लोग जख्मी हो गए। थोड़ी देर के लिए सरकारी बीएसएनल का आवास रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

प्रमिला देवी ने मारपीट के दौरान अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। जख्मी हालत में चारो को इलाज के लिए बिहारशरीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बीएसएनएल में काम करने वाले कर्मी विजय सिन्हा और प्रमिला देवी सरकारी क्वार्टर में आमने सामने रहते हैं। फिलहाल इस घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article