प्रशिक्षण में CISF Unit BTPS/NTPC/Fire Wing, Barauni ने दी अग्निशामक यंत्र उपयोग की जानकारी
डीएनबी भारत डेस्क
APSM कॉलेज बरौनी में छात्रों की सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से फायर एंड सेफ्टी क्लास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में CISF Unit BTPS/NTPC/Fire Wing, Barauni की टीम ने विशेष रूप से भाग लिया और विद्यार्थियों को आग से बचाव के उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान CISF Unit BTPS/NTPC/Fire Wing, Barauni अधिकारियों ने छात्रों को आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने और सही निर्णय लेने के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अग्निशामक यंत्र का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए।
विशेष सत्र में छात्रों को “PASS तकनीक” के माध्यम से फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया
P (Pull): पिन खींचें
A (Aim): नोज़ल को आग की जड़ की ओर रखें
S (Squeeze): लीवर दबाएं
S (Sweep): नोज़ल को दाएं-बाएं घुमाएं
CISF टीम द्वारा डेमो के माध्यम से आग बुझाने का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कॉलेज प्रबंधन ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
का इस कार्यक्रम में CISF के असिस्टेंट कमांडेंट अग्निशमन श्री भास्कर दास, इंस्पेक्टर फायर सेफ्टी जितेंद्र कुमार,एस आई फायर सेफ्टी मनमोहन चौधरी के अलावे सोहेल खान रामलाल दीप नारायण शाह सुशील कुमार ठाकुर रोहित आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक प्रोफेसर रामागार प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मियों के अलावे भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ध्यातव्य है कि उत्तर बिहार मार्च और अप्रैल महीने में अग्निकांड के खतरे सर्वाधिक होते हैं क्योंकि इस समय फसलें पक जाती है, और सूखी पत्तियों के कारण आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। कार्यक्रम में आपदा से बचाव के अलावे आपदा की स्थिति से निपटने के उपाय भी अग्निशमन टीम द्वारा बताए गए।
डीएनबी भारत डेस्क