डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में छात्र/ छात्राओं शिक्षकों और अभिभावकों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2026 में विद्यालय की स्मार्ट क्लास रूम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को सुना ।
- Sponsored Ads-

परीक्षा की झिझक एवं समस्या का समाधान सुनकर छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा, मौके पर वरीय शिक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसी कार्यक्रम से बच्चों के बीच हिचकिचाहट दूर होती है व आत्मविश्वास बढ़ता है ।
मौके पर शिक्षा चंदन कुमार तिवारी, सुशील कुमार , अमितेश कुमार, सौरभ कुमार , प्रतीक कुमार, अभिषेक कुमार , अनुपम कुमारी, कमलेश कुमार व अन्य शिक्षक छात्र / छात्र उपस्थित रहे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट