विधानसभा में गूंजी ग्राम रक्षा दल की आवाज: विधायक कुंदन कुमार ने उठाई स्थायीकरण और मानदेय की मांग

DNB Bharat Desk

बेगूसराय नगर विधायक सह भाजपा नेता कुंदन कुमार ने बजट सत्र के पांचवे दिन गुरुवार को विधानसभा में राज्यभर के सभी ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को स्थायी करने की मांग राज्य सरकार से की।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के समक्ष अपनी मांग को प्रस्तुत करते हुए कहा कि बेगूसराय जिले सहित राज्यभर में हजारों ग्राम रक्षा दल के सदस्यों सह पुलिस मित्र ग्रामीण क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण,रात्रि प्रहरी,और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निस्स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।धूप बारिश और ठंड की प्रवाह किए बिना अपनी जान जोखिम में डालकर  कार्य करने के बावजूद इन लोगों को न तो कोई निश्चित मानदेय मिलता है और न ही जीवन बीमा का लाभ।

विधानसभा में गूंजी ग्राम रक्षा दल की आवाज: विधायक कुंदन कुमार ने उठाई स्थायीकरण और मानदेय की मांग 2इनकी सेवाओं का स्थायीकरण न होने के कारण आज इनके और इनके परिजनों के समक्ष भरण-पोषण का घोर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है जो कि चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि सरकार से जनहित में देखते हुए ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के सदस्यों के त्याग और समर्पण को देखते हुए उन्हें दैनिक भत्ता या उचित मानदेय देने,दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा के लिए जीवन बीमा का लाभ देने,तथा प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन में इनकी सेवाओं का सामंजन सुनिश्चित करने की मांग राज्य सरकार से की है।

वहीं ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार ने इस बाबत नगर विधायक कुंदन कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रक्षा दलों के लिए जायज मांग उठाया गया है।हमें पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार ग्राम रक्षा दलों के प्रति कोई सकारात्मक कदम जरूर उठाएगी।

Share This Article