समस्तीपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों चलाया गया जागरूकता अभियान

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत 26 जनवरी को शहर के विभिन्न स्थानों, जैसे पटेल गोलंबर और मगरदही घाट व अन्य जगहों पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज और ट्रैफिक एसएचओ सुनीलकांत के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को ट्रैफिक नियमों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

समस्तीपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों चलाया गया जागरूकता अभियान 2 इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने रोककर न केवल जागरूक किया, बल्कि उन्हें हेलमेट प्रदान किया। हेलमेट देते हुए उनसे यह अपील की गई कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही सभी को यह शपथ दिलाई गई कि वे सड़क पर सावधानी बरतेंगे, दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे और सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों की मदद करेंगे।

समस्तीपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों चलाया गया जागरूकता अभियान 3अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए, बिना हेलमेट वाहन चला रहे मीडिया कर्मियों को भी जागरूक किया गया। उन्हें विभाग की ओर से हेलमेट देकर सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान की इस वर्ष की थीम ‘परवाह’ है। इसका उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच एक-दूसरे की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश फैलाना है।

समस्तीपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों चलाया गया जागरूकता अभियान 4 इस अभियान के तहत तेज गति से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करते हुए खासकर युवाओं को जागरूक किया गया। यह जागरूकता अभियान एक जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, मोबाइल का उपयोग न करने और सड़क नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

समस्तीपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों चलाया गया जागरूकता अभियान 5
शिवू राउत, सामाजिक कार्यकर्ता सह भाकपा नेता, चमथा 3, बछवाड़ा
समस्तीपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों चलाया गया जागरूकता अभियान 6
राकेश कुमार उर्फ बच्चा बाबू, मुखिया – 2, बछवाड़ा
समस्तीपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों चलाया गया जागरूकता अभियान 7
जगदीश राय उर्फ मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि सह नेता, कांग्रेस, दादूपुर, बछवाड़ा
संजय दास, मुखिया, चमथा - 1, बछवाड़ा
संजय दास, मुखिया, चमथा – 1, बछवाड़ा
समस्तीपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों चलाया गया जागरूकता अभियान 8
धर्मेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, बछवाड़ा, बेगूसराय
समस्तीपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों चलाया गया जागरूकता अभियान 9
संजय सिंह, प्रधानाचार्य, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दादूपुर, बछवाड़ा
शिव प्रकाश गरीब दास, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस
शिव प्रकाश गरीब दास, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस
डॉ एल शाह, चिकित्सा पदाधिकारी सह शांति सेवा सदन, बनवारीपुर, भगवानपुर
डॉ एल शाह, चिकित्सा पदाधिकारी सह शांति सेवा सदन, बनवारीपुर, भगवानपुर
मुन्ना सहनी, ग्राम पंचायत राज, रसलपुर, भगवानपुर
मुन्ना सहनी, ग्राम पंचायत राज, रसलपुर, भगवानपुर
Share This Article