स्थानीय पुलिस ने कॉलेज हॉस्टल के कमरा नंबर 110 और 502 की ली तलाशी,कैमरे की निगरानी में हो रही है कार्रवाई
डीएनबी भारत डेस्क
नीट पेपर से जुड़े सॉल्वर गैंग को लेकर आईबी की टीम और स्थानीय पावापुरी थाना की पुलिस टीम भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंची।जहां घंटों सॉल्वर गैंग के मुख्य सरगना अवधेश और अन्य छात्रों के कमरे के ताले को तोड़कर पुलिस की निगरानी में गहनता से तलाशी ली गई।

इस दौरान पुलिस ने इंटर्न हॉस्टल के कमरा नंबर 110 और टाइप फॉर के कमरा नंबर 502 की तलाशी ली गई।दरअसल 110 में सॉल्वर गैंग का मुख्य सरगना अवधेश कुमार रहता है और 502 में उज्ज्वल और राजा बाबू रहता है।उज्वल और अमन दोनों आपस में मौसेरे भाई है और दोनों साथ में इसी हॉस्टल में रहते है।इस दौरान कई कॉलेज के कई दस्तावेजो से जुड़े भी जानकारी ली है।हालांकि अभी तक इसमें कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वही टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि उज्वल और अवधेश के।कमरे की तलाशी ली गई है।
और भी पूछताछ चल रही है।आईबी की दो सदस्यीय टीम फिलहाल कॉलेज के सुप्रिटेंडेंट के चैंबर में बैठकर पूछताछ कर रही है।हालांकि आईबी की टीम इस कार्रवाई से खुद को अलग मान रही है।आईबी की टीम ने बताया कि इस मामले को फिलहाल सीबीआई देख रही है।इसमें हमारा कोई रोल नहीं है।आईबी सिर्फ कॉलेज पहुंची थी लेकिन किसी से कोई पूछताछ नहीं की। विंस कॉलेज के अंदर सारा कार्रवाई पावापुरी की टीम के द्वारा किया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क