हेल्पिंग हैंड संस्था नालंदा ने की एक अनोखी पहल, संस्था द्वारा स्लम क्षेत्रों, फुटपाथों और अन्य जरूरतमंद स्थानों पर मिट्टी के घड़े का किया वितरित 

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में हेल्पिंग हैंड एक सामाजिक संस्था के रूप में उभरकर जरूरतमंदों के लिए मसीहा साबित हो रही है। यह संस्था लगातार 5 बरसों से समाज के बेहतर कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विशेष रूप से भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए, फाउंडेशन की टीम स्लम बस्तियों और सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है। 

- Sponsored Ads-

हेल्पिंग हैंड संस्था नालंदा ने की एक अनोखी पहल, संस्था द्वारा स्लम क्षेत्रों, फुटपाथों और अन्य जरूरतमंद स्थानों पर मिट्टी के घड़े का किया वितरित  2इस वर्ष अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, जिससे गरीब और बेसहारा लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में, हेल्पिंग हैंड नालंदा ने एक अनोखी पहल की है। संस्था द्वारा स्लम क्षेत्रों, फुटपाथों और अन्य जरूरतमंद स्थानों पर मिट्टी के घड़े वितरित किए जा रहे हैं। 

हेल्पिंग हैंड संस्था नालंदा ने की एक अनोखी पहल, संस्था द्वारा स्लम क्षेत्रों, फुटपाथों और अन्य जरूरतमंद स्थानों पर मिट्टी के घड़े का किया वितरित  3इन घड़ों की खासियत यह है कि इनमें भरा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलती है।संस्था के संस्थापक, आशुतोष कश्यप ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को सहायता पहुंचाना है, जिनके पास न तो घर में पंखे की सुविधा है और न ही ठंडे पानी की उपलब्धता। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article