डीएनबी भारत डेस्क
भूमि संबंधी विवाद के निपटारे हेतु शनिवार को वीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीओ ललिता कुमारी ने बताया कि पूर्व के 10 मामलों की सुनवाई की गई
- Sponsored Ads-

जिसमें से 6 मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया है ।6 मामलों में स्थल निरीक्षण किया जाना है। 9 नये मामले नये आए हैं जिनमें नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई किया जा रहा। मौके पर एसआई दयाशंकर राम, राजस्व कर्मचारी राधेश्याम कुमार सहित अंचल क्षेत्र से आये कई फरियादी मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
