बछवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन , तीन मामले का हुआ निष्पाद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय सराय जिले के थाना परिसर बछवाड़ा में शनिवार को भूमि विवाद मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया । जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित तीन नये आवेदन प्राप्त हुए जबकि दस आवेदन पुर्व से लंबित था । कुल तेरह आवेदन में से तीन आवेदन का निष्पादन किया गया । जनता दरबार के दौरान थानाध्यक्ष अजीत कुमार , अंचलाधिकारी दीपक कुमार ,अंचल निरीक्षक अवधेश कुमार के द्वारा दोनो पक्ष के लोगो से भूमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया । दोनों पक्ष की बात सुनने व जमा किए गए भूमि संबंधी कागजात का अवलोकन करने के उपरांत तीन आवेदन का निष्पादन किया गया। शेष दस आवेदन कर्ता आवेदक को भूमि संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया । जनता दरबार के दौरान मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनो लोग मौजूद थे ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article