भगवानपुर थाना में जुटी फरियादियों की भीड़; एसपी की मौजूदगी में 10 भूमि विवादों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जनता दरबार का आयोजन पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की उपस्थिति में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे।

- Sponsored Ads-

जनता दरबार के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भगवानपुर थाना में जुटी फरियादियों की भीड़; एसपी की मौजूदगी में 10 भूमि विवादों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा 2अंचलाधिकारी रानू कुमार ने बताया कि जनता दरबार में कुल 12 मामले  रजिस्टर्ड किए गए है ,जिनमें से 10 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों का निष्पादन संबंधित अभिलेखों की जांच के उपरांत किया जाएगा।

भगवानपुर थाना में जुटी फरियादियों की भीड़; एसपी की मौजूदगी में 10 भूमि विवादों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा 3जनता दरबार में भगवानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, तेयाय ओपी अध्यक्ष निकिता भारती, भगवानपुर अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार, एएसआई अभिषेक रंजन, अजय कुमार, राजस्व कर्मचारी पवन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं फरियादी उपस्थित थे। जनता दरबार के माध्यम से त्वरित न्याय मिलने पर फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया।

Share This Article