शैक्षणिक परिभ्रमण: ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर लौटे महेशपुर कन्या विद्यालय के छात्र, आंखों से देखी नालंदा और राजगीर की विरासत

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर कन्या के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण पर नालंदा,राजगीर और पावापुरी ले जाया गया। इस शैक्षणिक यात्रा को विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह एवं पैक्स अध्यक्ष सह महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया गंगा प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।*

- Sponsored Ads-

प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह ने कहा कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और शिक्षा परंपरा से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों का अवलोकन किया और जाना कि किस प्रकार यह शिक्षा का वैश्विक केंद्र हुआ करता था।वहीं राजगीर में छात्रों ने शांति स्तूप, वेणुवन तथा गर्म जल कुंडों का भ्रमण कर उनके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को समझा।

शैक्षणिक परिभ्रमण: ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर लौटे महेशपुर कन्या विद्यालय के छात्र, आंखों से देखी नालंदा और राजगीर की विरासत 2भ्रमण के दौरान  शिक्षकों ने प्रत्येक स्थल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व की विस्तृत जानकारी बच्चों को दी और कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन, सहयोग और सामाजिक व्यवहार का भी विकास होता है। बच्चों ने बताया कि पुस्तकों में पढ़े गए ऐतिहासिक स्थलों को प्रत्यक्ष देखना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। पूरे यात्रा के दौरान बच्चे काफी खुश और उत्साहित थे।

शैक्षणिक परिभ्रमण: ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर लौटे महेशपुर कन्या विद्यालय के छात्र, आंखों से देखी नालंदा और राजगीर की विरासत 3शिक्षक यूसुफ आजाद ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण बच्चों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक और प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने का एक प्रभावी साधन है। यह भ्रमण ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और भौगोलिक स्थलों की समझ को गहरा करता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, सामाजिक कौशल और टीम वर्क का विकास होता है, साथ ही उन्हें नई जगहों को करीब से देखने व सीखने का अवसर मिलता है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय शंकर ,सतीश कुमार,प्रदीपकुमार अभिलाषा कुमारी,गोविंद कुमार ,अनिल कुमार तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव रीना देवी और अध्यक्ष गुड़िया कुमारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article