बेगूसराय में कार की ठोकर से स्कुटी सवार एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार पहिए वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रख निवासी मोहम्मद जावेद हुसैन अंसारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में कार की ठोकर से स्कुटी सवार एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 बताया जा रहा है कि मोहम्मद जावेद हुसैन अंसारी मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह के होटल में अकाउंटेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत था । बीती रात जब अपने घर से होटल के लिए आ रहा था उसी क्रम में चार पहिया वाहन ने उनकी स्कूटी में इतनी जोर से टक्कर मारा की मोहम्मद जावेद सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर पर जाकर लटक गया ।

बेगूसराय में कार की ठोकर से स्कुटी सवार एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3होटल के स्टाफ एवं स्थानीय लोगों के द्वारा जब तक उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया तब तक मोहम्मद जावेद की मौत हो चुकी थी । पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन को भी जप्त कर लिया है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है । मोहम्मद जावेद की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article