बछवाड़ा में नम आंखों से विदा हुईं विद्या की देवी, अबीर-गुलाल और भक्ति गीतों से सराबोर रहा श्रद्धालुओ

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ।‘अगले बरस तू जल्दी आ’ और ‘मां शारदे कहां तू वीणा बजा रही है’ जैसे भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता को विदाई दी।

- Sponsored Ads-

विगत दो दिनों से प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, पूजा पंडालों और क्लबों में माता सरस्वती की आराधना की जा रही थी। विसर्जन को लेकर सुबह से ही पंडालों में हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर विसर्जन में शामिल हुए। विसर्जन जुलूस के दौरान युवाओं की टोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों और डीजे की धुन पर थिरकती नजर आये। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।

बछवाड़ा में नम आंखों से विदा हुईं विद्या की देवी, अबीर-गुलाल और भक्ति गीतों से सराबोर रहा श्रद्धालुओ 2विभिन्न गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बछवाड़ा थाना प्रभारी स्वयं संवेदनशील इलाकों में गश्त करते दिखे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। माता सरस्वती के विसर्जन के समय जैसे-जैसे प्रतिमाएं विसर्जन स्थल की ओर बढ़ीं, श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

बछवाड़ा में नम आंखों से विदा हुईं विद्या की देवी, अबीर-गुलाल और भक्ति गीतों से सराबोर रहा श्रद्धालुओ 3

महिलाओं ने माता को खोइछा भरकर सुख-समृद्धि की कामना की। वही गोधना, रानी, बेगमसराय, बछवाड़ा बाजार, सुरों समेत दियारे इलाके के श्रद्धालुओ ने गंगा नदी और कादराबाद,भिखमचक.अरवा, फतेहा, चिरंजीवीपुर,रसीदपुर आदि पंचायतो के श्रद्धालुओ ने बलान नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद भक्तों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और प्रसाद वितरण किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article