डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर में नवरात्र के चौथे दिन क्षेत्र के सभी नौ दुर्गा मंदिरों में माता कुशमाण्डे की पूजा अर्चना श्रद्धा के साथ की गयी। चारों ओर जय मां दुर्गे के जयघोष से वातावरण धार्मिक बना हुआ है।
- Sponsored Ads-

दुर्गा मंदिर भवानंदपुर, बरैपुरा स्थित काली मंदिर, मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर वीरपुर, मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर जगदर, पर्रा, मैदाबभनगामा, सहुरी, बभनगामा व सरौंजा गांव के दुर्गा मंदिरों में संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है।
खासकर मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर वीरपुर बाजार में काशी से आए पंडितों के द्वारा संध्या में भव्य महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी उत्साह के साथ जुट रही है। यह मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
