बेगूसराय में भगवान रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगो में काफी उत्साह

DNB Bharat Desk

 

बेगूसराय शहर में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भगवा झंडा के साथ जुलूस निकाला तथा कलश यात्रा

डीएनबी भारत डेस्क

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही अब बेगूसराय में भी लोगों का उत्साह चरम पर है और लोग राम नाम के नारे लगाते सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। आज भी बेगूसराय शहर में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भगवा झंडा के साथ जुलूस निकाला तथा कलश यात्रा भी की।

- Sponsored Ads-

लोग भीड़ भरे सड़कों पर भी जय श्री राम जय जय राम के नारे लगाते रहे । लोगों का कहना है कि 500 वर्षों के बाद हमारे राम लला एक बार फिर अपने जन्म भूमि में वापस आ रहे हैं और इस बात की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है। उसमें बेगूसराय भी पीछे नहीं है ।

बेगूसराय में भगवान रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगो में काफी उत्साह 2कल इससे भी बढ़कर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम को मनाया जाएगा। लोगों ने एक दूसरे से अपील की है कि अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर 22 जनवरी को दीपावली की तरह ही मनाएं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article