मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद, दीपनगर थाना क्षेत्र की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा/बिहारशरीफ में एक व्यापारी ने मारपीट, तोड़फोड़ और लूट का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की और पैसे भी छीन लिए।

पीड़ित अरविंद कुमार वर्णवाल, जो देवीसराय मोहल्ला के निवासी हैं और एके अग्रवाल के नाम से दुकान का संचालन करते हैं, उन्होंने पुलिस अधीक्षक नालंदा को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।पीड़ित अरविंद कुमार वर्णवाल ने कहा कि बीते 9 मार्च को दीपनगर थाना पुलिस उन्हें जबरन दुकान से उठाकर थाना ले गई और दुकान खाली करने का दबाव बनाया।
उनका आरोप है कि उनसे जबरदस्ती कागज पर हस्ताक्षर भी कराए गए और करीब छह घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया।इसके बाद जब वे अगले दिन अपनी दुकान पहुंचे तो कुछ बदमाश लोगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट की।अरविंद कुमार का कहना है कि दुकान को लेकर मकान मालिक के साथ विवाद चल रहा है। उनका एग्रीमेंट 7 मार्च को खत्म हुआ था।
डीएनबी भारत डेस्क