डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय एंकर बेगूसराय में इन दिनों घरेलू गैस की किल्लत से लोग काफी परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही लोग गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। पिछले दो दिनों से गैस नहीं मिलने के कारण लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।दरअसल,बेगूसराय स्थित मोहम्मदपुर इंडियन गैस एजेंसी पर में पिछले दो दिनों से घरेलू गैस की किल्लत देखने को मिल रही है।

गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर पहुंचकर लाइन में खड़े हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि गैस लेने के लिए नंबर लगाया जा रहा है, लेकिन ओटीपी नहीं आने की वजह से सिलेंडर नहीं मिल रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है और गैस एजेंसी वाले भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, क्योंकि नंबर लगाने की प्रक्रिया में ही दिक्कत आ रही है।वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। हालांकि सरकार का कहना है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन बेगूसराय में गैस नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान दिया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
डीएनबी भारत डेस्क