वीरपुर में ही बने प्रखंड कार्यालय, ‘प्रखंड बचाओ अभियान समिति’ ने DM को सौंपा ज्ञापन

DNB Bharat Desk

प्रखंड बचाओ अभियान समिति ने जिलाधिकारी बेगूसराय  को आवेदन देते हुये प्रखंड कार्यालय का निर्माण वीरपुर में ही करवाने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में उक्त आवेदन दिया गया।

- Sponsored Ads-

आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 1994 में तत्कालीन विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह के प्रयास से वीरपुर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का दर्जा मिला। सभी पंचायत के बीच में अवस्थित होने के कारण यहां हरेक पंचायत के लोग आसानी से अपने कार्य हेतु आते-जाते हैं। परंतु पूर्व डीएम तुषार सिंगला द्वारा प्रखंड कार्यालय के निर्माण हेतु पर्रा में जमीन चिन्हित करने का दिया गया निर्देश बिल्कुल गलत है।

इनलोगों ने वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन निर्माण हेतु जहां वर्तमान में कार्यालय अवस्थित है वहां अथवा वीरपुर थाना भवन के पास जमीन अधिग्रहित करने की स्वीकृति देने की मांग की है। आवेदन में पूर्व विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह, जिला पार्षद शिल्पी कुमारी, प्रखंड प्रमुख स्मिता कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, नौला, डीहपर, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, जगदर व गेन्हरपुर के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच तथा सभी राजनीतिक दल के नेताओं का हस्ताक्षर दर्ज है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article