पंचायत स्वच्छता रथ को बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DNB Bharat Desk

स्वच्छ गांव से ही स्वस्थ्य भारत देश का निर्माण होना है,स्वच्छता हम सब की पहचान होनी चाहिए-नवनीत नमन,बीडीओ

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में शुक्रवार को मेघौल पंचायत भवन से मुखिया पुरुषोत्तम सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पंचायत स्वच्छता रथ को रवाना किया। इससे पूर्व पंचायत भवन पर मुखिया की अध्यक्षता में स्वच्छताकर्मियों एवं अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई।

- Sponsored Ads-

बैठक में स्वच्छताकर्मियों को संबोधित करते हुए बीडीओ नवनीत नमन ने कहा स्वच्छ गांव से ही स्वस्थ्य भारत देश का निर्माण होना है। स्वच्छता हम सब की पहचान होनी चाहिए। हम शुक्रगुजार हैं पंचायत के सभी स्वच्छताकर्मियों का जिन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। आपसे आग्रह होगा आप ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। घर-घर में लोगों को स्वच्छता को हाथों-हाथ अपनाने के लिए जागरूक करें।

अपने संबोधन में लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार ने बताया कि स्वच्छता कर्मियों को एक वर्ष तक स्वच्छता फंड से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। जिसकी अधिकतम राशि 3000 रूपये प्रति माह से अधिक नहीं होगी। एक वर्ष के बाद ग्राम पंचायत अपने संसाधनों से स्वच्छता कर्मियों के मानदेय का भुगतान करेगी। मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने अपने संबोधन में आगत अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि स्वच्छताग्रही हमारे गौरव हैं।

पंचायत स्वच्छता रथ को बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 2आपकी हर सुख सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। बशर्ते आप ईमानदारीपूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करें। बाकी की जिम्मेदारी हम पर छोड़ दें। मुखिया ने कहा हम सभी वार्ड सदस्य और सफाई कर्मी पंचायत में स्वच्छता के लिए जन जागरण करेंगे। लोगों को सूखा कचरा और गीला कचरा दिए गए डब्बे में अलग-अलग डालने को प्रेरित करेंगे तथा गीला कचरा को अधिक से अधिक स्थानीय स्तर पर निष्पादित करने का आग्रह करेंगे।

कार्यक्रम को उप मुखिया रामप्रीत पासवान अरुण कुमार मिश्रा पंचायत सचिव विजय शंकर पाठक ने भी संबोधित किया। मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य स्वच्छता पर्यवेक्षक जेपी सिंह और सभी स्वच्छता कर्मी मौजूद थे। मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने सभी स्वच्छताकर्मी को माथे पर पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।

बेगूसराय,खोदावंदपुर संवादाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article