मोतिहारी जिले से भटके युवक को भगवानपुर पुलिस ने किया परिजन के हवाले

DNB Bharat Desk

मोतिहारी के अकौना गांव  से भटककर भगवानपुर प्रखंड के नौला पहुंचे युवक को भगवानपुर पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व नौला पिकेट प्रभारी अकरम खान ने बताया कि भटका युवक मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के अकौना निवासी बाबूलाल पासवान का 21 वर्षीय पुत्र निकेश पासवान था। परिजनों से संपर्क कर युवक को सौंप दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article